Archive Notice: This article was originally published on 22 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Divyanka Sirohi Video Viral : हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थी। उनके फेन्स उनके वीडियो के बेसब्री से इन्तजार करते थे। उनके वीडियो और फोटोज पर लाखों व्यूज आते थे। बता दे कि वो अपनी कला के दम कम समय में काफी नाम कमा चुकी थी।

लेकिन हरियाणा इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा जब सिर्फ (30) कि उम्र में उनका का निधन हो गया। मंगलवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी।

एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी,

जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे।

दिव्यांका हरयाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, केडी के साथ भी काम किया। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके निधन पर हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

दिव्यांका सिरोही का जन्म

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है।

उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं।

सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से कराई थी पहचान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सिरसा के जेसीडी में लाइव शो में सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही ने मंच साझा किया था।

जैसे ही दिव्यांका मंच पर पहुंची, तो शो वहां मौजूद की दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था।

मासूम शर्मा ने खुद दिव्यांका का नाम लेकर दर्शकों से पहचान करवाई थी। इस दौरान दिव्यांका काफी देर तक मंच पर रही।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...