Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आपको बता दें कि फिल्म प्रेम रोगी में भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा तनुश्री के साथ मनन तिवारी मुख्य भूमिका में है। फिल्म के निर्माता विनोद बरई, हरिश्चंद्र कनौजिया और सनी साह हैं। फिल्म के निर्देशक विशाल बुराड़े हैं। फिल्म के गीतकार और संगीतकार सच्चिदानंद पांडे कवच है। फिल्म में कुल 8 गाने हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। प्रेम जोगी में मनन तिवारी और तनुश्री के अलावे आशीष खांबे, नंदनी भारद्वाज, ग्लोरी मोहंता, विद्या सिंह, प्रियंका सोनी, आर के गोस्वामी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रिया वर्मा, महेश यादव, रीना पांडेय, बीएन तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश तोमर और राकेश पांडे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का छायांकन दयाशंकर सिंह करेंगे जबकि संकलन विनोद चौरसिया एक्शन सुयोग आर रिजाल, संवाद मनोज पांडेय, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और ड्रेस विद्या का है।
