Archive Notice: This article was originally published on 23 अक्टूबर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चिड़ावा में भी महिलाओं ने जमकर खेला डांडिया

श्रीश्याम सखी दरबार की ओर से हुआ डांडिया

रेखा संदीप हिम्मतरामका के संयोजन में कार्यक्रम

नीतू सर्राफ को चुना गया किचन क्वीन

मस्ती विद मसाला कंपीटीशन बना विशेष आकर्षण

झुंझुनूं, झुंझुनूं जिले में डांडिया नाइट्स और ईवनिंग्स की इनदिनों धूम मची हुई है। इन डांडिया कार्यक्रमों को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जिले के चिड़ावा कस्बे में श्रीश्याम सखी दरबार की ओर से छठा डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। महिला ग्रुप की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रुप की और कस्बे की महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने डांडिया बिट्स पर जमकर डांडिया और गरबा खेला। इस मौके पर आयोजन स्थल को भी गुजराती लुक में सजाया गया था। वहीं कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजन बनाने के लिए पहली बार मस्ती विद मसाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने सवालों के जवाब देकर ना केवल ईनाम जीते। बल्कि नीतू सर्राफ को किचन क्वीन का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बच्चों ने भी काफी ईनाम जीते। इस मौके पर नूतन शर्मा, कुंदन कटेवा, संगीता हिम्मतरामका, किरण केडिया, प्रीति लाटा, पलक मोदी, ख्याति केडिया, रेखा अनिल एवं सुमन हिम्मतरामका, मधु बागड़ी, दुर्गा पिलानी, बबिता पंवार, मानु शर्मा, मानसी, सीमा और पूनम आदि ने भी प्रस्तुतियां दी।

शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...