Archive Notice: This article was originally published on 17 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली आईएएस महिला अधिकारी निधी चौधरी को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि मुंबई महाराष्ट्र में सेवारत महिला आईएएस अधिकारी निधि चौधरी ने सरकारी सेवा में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए गत दिनों अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की और 30 जनवरी 1948 के लिए गोडसे को थैंक यू बोला..! सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले उस महान पुरूष के लिए एक जिम्मेदार आईएएस अधिकारी द्वारा उनके वर्चस्व मिटाने की बात करना और उन पर अपमानजनक टिप्पणी करना राष्ट्रपिता का घोर अपमान है। सरकार राष्ट्रपिता का अपमान करने वाली आईएएस अधिकारी निधि चौधरी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर कड़ी कार्यवाही करे। इस मौके पर हवा सिंह चौहान, सांवरमल प्रजापत, धर्मपाल गांधी, सोमवीर, निहाल सिंह महरिया, मुकेश कुमार नत्थुराम मेघवाल, कपिल देव, सुनील, रवि कुमार, दिनेश, अमित, मुकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...