Archive Notice: This article was originally published on 12 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

स्थानीय धनवंतरी नगर वार्ड नंबर 12 में स्थित विधायक अभिनेश महर्षी के आवास पर रतनगढ़ शहर देहात एवं राजलदेसर मंडल की प्रवास बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना देश के लिए आवश्यक है। संगठन के लोकसभा प्रभारी डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज मजबूत सरकार की जरूरत है देश में मजबूर सरकार की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर मेघवाल ने संगठन के द्वारा आगामी होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। विधायक अभिनेश महर्षी ने आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को ही चेहरा मानते हुए कार्यकर्ताओं को मतदान करवाने का आह्वान किया। इनके अलावा बैठक को रतनगढ़ विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह राजवी, जिला उपाध्यक्ष कुंदन मल दाधीच, वरिष्ठ नेता बजरंग गुर्जर, देहात अध्यक्ष अर्जुन सिंह फ्रांसा, रतनगढ़ शहर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, पूर्व सरपंच जगजीत सिंह पडि़हारा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता पडि़हार ने भी संबोधित किया। मंचस्थ अतिथियों में राजलदेसर पालिका अध्यक्ष गोपाल मारु, राजलदेसर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बजरंग लाल गौड़, जिला मंत्री भैराराम प्रजापत, एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांवरमल खटीक उपस्थित थे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...