Archive Notice: This article was originally published on 27 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने ओडिशा प्रांत में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा साहित्यकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन का सदस्य बनाया है। आदर्श समाज समिति इंडिया ओडिशा प्रदेश की अध्यक्ष संघमित्रा राएगुरु की अनुशंसा पर श्रीसिक्ता शुभदर्शिनी नायक, सुप्रिया पंडा, सर्बाणी दास, ज्ञानेंद्र कुमार पंडा, सस्मिता पट्टनायक और सब्यसाची बिषोयी को संगठन का सदस्य बनाया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजहित में लोगों का आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य को लेकर, तथा लोगों के जीवन के विभिन्न क्षेत्र के पहलुओं पर चर्चा, संवाद, अध्ययन, शोध, अन्वेषण, सर्वेक्षण की जानकारी आधुनिक मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराकर जागरूक करना और सरकारी, अर्ध सरकारी एवं निजी क्षेत्र की योजनाओ की जानकारी देकर भागीदारी को सुनिश्चित करवाना, व्यवहारिक अनुभवों के जरिये उनके कल्याण के लिए उनकी समस्याओं के निराकरण ढूंढने में उनकी हर सम्भव मदद और सहयोग कर लोगो की कार्यशैली एवं जीवनशैली में सुधार कर जीवन स्तर उठाना, राष्ट्रीय एकता और आपसी सदभाव का वातावरण बनाना, जनहित के मुद्दे उठाना व आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना, युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना, संगठन से बुद्धिजीवी व साहित्यकारों को जोड़कर देश में शांति व भाईचारा स्थापित करना, प्रतिभाओं का सम्मान करना, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करना, पर्यावरण संरक्षण व सरकारी भूमि को बचाना, सरकारी संस्थानों को बचाना, राष्ट्रीय संपत्ति व सार्वजनिक संस्थानों को बचाना व निस्वार्थ जनहित के कार्य करवाना संगठन का मूल प्रयोजन है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...