Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी] नगरपालिका के कोंग्रेसी पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के मंत्री शांति धारीवाल से नाराज होकर सरकार को इस्तीफा भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ नगरपालिका के सात कांग्रेसी पार्षद व एक कांग्रेस समर्थित पार्षद कांग्रेस के नगरीय विकास मंत्री की कार्यशैली से नाराजगी चल रही है। पार्षदों को जब मंत्री व सरकार में अपनी समस्याओं का समाधान होता नजर नही आया तो नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, वार्ड पार्षद एवं नगर मंडल अध्यक्ष महावीर सैनी, राजेन्द्र नायक, संजय चौधरी, अंजनी कटारिया, योगेश सोनी, पूनम कटारिया सहित मंजु सैनी ने सामुहिक इस्तीफा मुख्यमंत्री, सम्बंधित मंत्री व जिलाध्यक्ष को भिजवा दिया। पार्षदों ने कोई ठोस वजह तो नही बताई लेकिन उनके कुछ मुद्दे थे जिनका कोई निदान नही हुआ। वहीं इस्तीफे की सुचना के बाद जयपुर से संबंधित मंत्री ने पार्षदों को जयपुर बुलवा लिया पार्षदों ने नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से नाराजगी को लेकर इस्तीफा सौंपा था।
