Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संबंधित पंजीकृत युवा मंडलों को दिए जाने वाले श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2022 के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए है। जिला युवा अधिकारी तरुण जोशी ने बताया कि विभाग द्वारा सोसायटी एक्ट में पंजीकृत एवं विभाग से संबंधित युवा मंडलों को वर्ष 2021-2022 के कार्य के आधार पर युवा मंडल पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा जिसमें 25 हज़ार रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाना है, इसके पश्चात चयनित मंडल को राज्य स्तर में पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सभी योग्य युवा मंडलों के लिए आवेदन कार्यालय में उपलब्ध है। जिसे कार्यालय से संपर्क कर युवा मंडल अपने कार्यों का ब्यौरा 30 सितंबर तक जमा करा सकते हैं।
