Archive Notice: This article was originally published on 9 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजनों एवं विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों व संस्थाओं को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर 2022 को सम्मानित करने के लिए निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान सरकार की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि इसके लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण पत्र/प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपलब्धियों के संबंध में संधारित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अतः योग्य व्यक्ति व संस्था निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों सहित 15 अक्टूबर से पूर्व कार्यालय सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू में जमा करवा सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...