Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, [प्रदीप सैनी ] पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान प्रदेश महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के आव्हान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को लागू करवाने हेतु पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की सीकर जिलाध्यक्ष निर्मला देवी के नेतृत्व में स्थानांतरण में प्राथमिकता एवं रियायती दर पर भूखण्ड आवंटन करने की घोषणाओं को शीघ्र लागू करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम सीकर जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिला इकाई सीकर के सचिव प्रभुदयाल कुमावत, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष बसंती लाल सैनी, सदस्यगण फूलाराम भादू, महेंद्र कुमार पारीक एवं शिमला कुमारी उपस्थित रहे।
