Archive Notice: This article was originally published on 14 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बहुजन समाज पार्टी की ओर से फतेहपुर रोड स्थित अंबेडकरनगर में अंबेडकर भवन में रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई । इस मौके पर बसपा के कार्यकर्ताओं का लोकसभा स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ । बसपा के जिला महासचिव मुकेश राड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी दयानंद कुलदीप, जिला अध्यक्ष धर्मसिंह तानांन, बसपा की लोकसभा उम्मीदवार सीता देवी व सीताराम नायक थे । इस मौके पर बसपा के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर भवन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बसपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित हुआ जिसमें लोकसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गइ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...