Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू जिले में कुछ बाहरी एजेंट प्रवृति के लोग रोजगार कार्यालय चूरू के अधिकारी व कर्मचारियों के नाम से बेरोजगारी भत्ते का कार्य करवाने हेतु रूपयो की मांग कर रहे है। जिला रोजगार अधिकारी राकेश चौधरी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील है कि वो ऎसे बहकावें में न आवें। अगर कोई पैसों की मांग करता है तो तुरन्त कार्यालय को सूचित करें। इस कार्यालय का सम्पूर्ण कार्य ऑनलाईन है। आवेदनों की जांच के पश्चात मेसेज द्वारा आशार्थियों को सूचित किया जाता है। अगर आय प्रमाण पत्र में कोई कमी बताई जाती है तो आशार्थी इस कार्यालय की ई-मेल आईडी chu.emp@rajasthan.gov.in पर आय प्रमाण पत्र स्कैन कर भिजवा सकते हैं।
