Archive Notice: This article was originally published on 21 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में आयोजित किया गया। भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व झुंझुनूं एकेडमी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी व योग शिक्षक पवन सैनी ने सरकार द्वारा माप दंड में लिए गए 24 प्रकार के योग को उनसे होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में विस्तार से बताते हुए योग का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के बारे में बोलते हुए कहा कि योग से अनेक प्रकार की बीमारियों का उपचार होता है साथ ही शरीर की पुष्टता बनी रहती है। मानसिक शांति व शारीरिक सुदृढ़ता के लिए सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। इस मौके पर अतिथियों द्वारा पतंजलि योग शिक्षा की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेन्द्र भाम्बू, संजय मोरवाल, विश्वम्भर पूनिया, कुलदीप पूंनिया, प्रमोद खंडेलिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला चौधरी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, सरोज शर्मा, सावित्री सैनी, झुंझुनूं एकेडमी चेयरमेन दिलीप मोदी , नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश तिवाडी , सुभाष मावंडिया सैनी, विपुल छक्कड., अजय तिवाडी, स्कूल प्राचार्य रवी शर्मा , पंकज टेलर , मूलचन्द् झाझडिया , दीपक स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता व स्कूल के छात्र उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...