Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, खटीकान धर्मशाला रोड नंबर 3 में आज भाजपा द्वारा आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार जेवरिया की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मोर्चा के सदस्यता अभियान जिला संयोजक पूर्णमल पवार ने सदस्यता अभियान की रूपरेखा रखी एवं ओर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की। सभी लोगों ने संगठन में काम करने के लिए सहमति दी तथा मौके पर ही सदस्यता ग्रहण भी करवाई गई। महिला मोर्चा अनुसूचित जाति की जिला संयोजक आरती मेहरड़ा ने महिलाओं को सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। संयोजक शंभू दयाल नेहरा के द्वारा संचालन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, मुकेश, सांवरमल, सोनिया नेहरा, बेनी प्रसाद, दुलीचंद नेहरा, नवरंग लाल चावला, शकुंतला देवी, राम करण सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार जेवरिया ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शंभू दयाल नेहरा को मोर्चे का जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
