Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर बीएल तेस्जवी सोमवार दोपहर में सम्राट होटल के पास स्थित रेल फाटक से कुछ दूरी पर ट्रेन की टक्कर से चोटिल हो गये। आरपीएफ के एएसआई राजूसिंह ने बताया कि सालासर एक्सप्रेस छापर की ओर से आ रही थी, तब फाटक से कुछ दूरी पर तेजस्वी अचानक ट्रेक पर आ गये। जिसके बाद ट्रेन चालक ने दूर से ही इमरजेंसी ब्रेक लगाये। लेकिन ट्रेन जब तक रूकी, तब तक ट्रेन की टक्कर से इंजनीनियर बीएल तेजस्वी घायल हो चुके थे। जिनको लोगों ने बगडिय़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको रैफर कर दिया गया है। घटना में तेजस्वी के दायें हाथ की कोहनी और पैरों पर चोटें आई हैं। ज्ञात रहे कि पिछले कई वर्षों से इंजीनियर बीएल तेजस्वी भाजपा से विधानसभा चुनावों में टिकट मांगते आ रहे हैं और राजनीति में सक्रिय हैं।
