Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी कल शुक्रवार को सीकर प्रवास पर रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सैनी पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और चुनावों को लेकर चर्चा करते हुए मार्ग दर्शन करेंगे। मीडिया प्रमुख जितेन्द्र माथुर ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय राणी सती के पास में सुबह 8.30 बजे सीकर शहर के तीनों मंडलों की कार्यकारिणी और बूथ अध्यक्षों की बैठक लेंगे। संगठनात्मक बैठक में सैनी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मंडलों के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों का मार्ग दर्शन करेंगे।
