Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल एवं वनरक्षक सीध भर्ती परीक्षा- 2020 के 12.11.2022 की द्वितीय पारी (द्वितीय चरण) की परीक्षा को निरस्त किये जाने के फलस्वरूप अब इस परीक्षा का आयोजन 11.12.2022 को होगा।
11.12.2022 (रविवार) (प्रथम चरण) (10:00 A.M. to 12:00 noon) (Morning Shift)
11.12.2022 (रविवार) (द्वितीय चरण) (03:00 PM to 05:00 PM.) (Evening Shift)
इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को निम्नानुसार सूचित किया जाता है कि:-
आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि वे बोर्ड कार्यालय की उक्त विज्ञप्तियों के अनुसार निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। उक्त परीक्षा के लिए “प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र” बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करने की दिनांक के लिए अलग से यथासमय सूचित कर दिया जायेगा। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे । परीक्षाओं के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों में एवं बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति द्वारा दी गई जानकारी को ही अधिकृत माना जावे। नवीनतम एवं अद्यतन सूचनाओं की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करें।
