Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिला प्रमुख हरलाल सहारण की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड की अगुवाई में विरोध प्रर्दशन किया। शहर के नागवाणों के नोहरे में विरोध सभा हुई, जिसमें उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और सांसद राहुल कस्वां ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमले करते हुए गिरफ्तारी को राजनैतिक साजिश करार दिया। उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सहित चूरू जिले में संगीन अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन सरकार के इशारों पर चलने वाली पुलिस उन अपराधियों को गिरफ्तार ना करके जिले के प्रथम नागरिक को गिरफ्तार कर रही है जबकि मामला उच्च न्यायालय में लम्बित है। राठौड़ ने जिला प्रमुख की गिरफ्तारी को सरकार की हठधर्मिता और लोकतंत्र का अपमान बताया। विरोध सभा के बाद नागवाणों के नोहरे से राठौड़ की अगुवाई में रैली निकाली गयी, इस दौरान धर्मस्तूप के पास पुलिस द्वारा रैली को रोकने का प्रयास भी किया गया। सरकार विरोधी नारों के बीच रैली कलक्ट्रेट सर्किल तक पहुंची जहां धारा 144 का उल्लंघन करने पर उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और सांसद राहुल कस्वां को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान राठौड़ और कस्वां के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां धारा 129 सीआरपीसी का हवाला देकर छोड़ दिया गया। उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को बस की छत्त पर बैठाकर ले जाया गया। इस मौके पर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हरलाल सहारण की बिना वैधानिक कार्यवाही के गैर कानूनी गिरफ्तारी हुई है, जिसके खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होने कहा कि 8 हजार 300 के लगभग कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप अपनी गिरफ्तारियां दी है। सांसद राहुल कस्वां ने हरलाल सहारण की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...