Archive Notice: This article was originally published on 8 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भाजपा के प्रदेशव्यापी जेल भरो आन्दोलन के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। चूरू के इन्द्रमणी पार्क में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली जो स्टेशन मार्ग होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। जहां पर हुई सभा में पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफ किए जाने, बेरोजगारों को भत्ता दिए जाने के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर किए गए जेल भरो आन्दोलन पर सभा में बोलते हुए राज्य विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और किसान जेल जा रहे हैं देखना है सरकार की जेले में कितना दम है कि वह कितने दिन तक उन्हें जेल में रखती है। उन्होंने कहा कि संविधान सम्मत अधिकारों की रक्षा करना हमारा धर्म है और भाजपा किसी भी सूरत में आमआदमी के अधिकारों को हनन नहीं होने देेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई पार्टी की नहीं बल्कि किसान, गरीब, मजदूर, बेराजगारों व महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष है। राठौड़ ने कर्ज माफी शिविरों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के स्यानण गांव में शिविर लगाया गया लेकिन कर्ज माफी केवल 56 किसानों की हुई जबकि कर्ज माफी के पात्र हजारों किसान है। उन्होंने श्रमिक योजना अन्तर्गत गरीब श्रमिक की बेटी की शादी में मिलने वाले 55 हजार रुपए पर लगाई रोक हटाने, किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता और गरीब को मिले आरक्षण को लागू किए जाने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव घोषणा पत्र को जनघोषणा पत्र बताया तो उन्हें सभी घोषणाओं में किए गए वायदों को पूरा करना चाहिए। सभा में रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर कभी सत्ता नहीं चल सकती है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी, बेरोजगारों को भत्ता और गरीबों को मिले आरक्षण को लागू किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह जेल भरो आन्दोलन तो अभी ट्रेलर है, फिल्म तो अभी बाकी है। हम घर बैठने वाले नहीं है बल्कि आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए अनवरत संघर्ष करते रहेंगे। जेल भरो आन्दोलन में सभापति विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां, पूर्व विधायक अशोक पिचां, पूर्व विधायक जयनारायण पूनिया, पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, महिला जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया, तारानगर के भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश जांगिड़ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...