Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रमुख समाजसेवी रफीक मण्डेलिया का 57 वां जन्मदिवस जिले भर से आये हजारो कार्यकर्ताओं ने दादाबाडी चूरू में हर्षोल्लास से मनाया तथा सर्व समाज के 1832 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मण्डेलिया के उज्जवल भविष्य व दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर चूरू शहर व देहात के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया ने अपने वजन के बराबर का केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह में रक्तदाता ने उत्साह के साथ भाग लिया वहीं जिलेभर से आये हजारो कार्यकर्ताओं ने रफीक मण्डेलिया को जन्मदिन की बधाई दी। समारोह में विप्र समाज की ओर से साफा, शॉल एवं बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनो की ओर से ही साफा व माल्यार्पण कर अभिन्नदन किया गया। कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं व शुभ चितंको ने जन्मदिवस पर मानव कल्याण का रक्तदान जैसा सबसे अनुकरणीय कार्य किया है।
