Archive Notice: This article was originally published on 22 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र चूरू में लोकसभा आम चुनाव, 2019 के तहत सोमवार को 5 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि सोमवार को रामसिंह, आमीन खाँ, युनस खाँ, मोहम्मद रफीक एवं भंवरलाल नायक ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली है। नाम वापसी के बाद 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे हैं, जिन्हें आज सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...