Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, टीकेएन फायर एंड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान, लायंस क्लब झुंझुनू, एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया गया जिस के प्रचार प्रसार के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पीरू सिंह सर्किल से शहीद हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत की पुण्यतिथि के उपलक्ष में जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जेपी गौड, लायंस क्लब अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, सचिव शिव कुमार जांगिड़, चेयरपर्सन नरेंद्र व्यास, डॉक्टर डीएन तुलसियान, रीजनल सेक्रेटरी किशन लाल जांगिड़ डॉ उमेश सिंह शेखावत, डॉ एसएन नरूका, डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, डा, सुभाष प्रजापत, गोपाल कृष्ण, महिपाल सिंह, संस्था सचिव सुषमा सिंह फायर ऑफिसर अमीलाल सुंडा नरेंद्र सैनी संस्था के विद्यार्थी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे, संस्था चैयरमेन डॉ मनोज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
