Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कांग्रेस कार्यकारिणी में महेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कासनी गांव में ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। महेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, पूर्व सरंपच होशियार सिंह, पूर्व उप-सरपंच सांवरमल प्रजापत, प्रहलाद जांगिड़, भादरमल कुमावत, लीलाधर, सम्पत, हरिकृष्ण बूमरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, जिलाध्यक्ष व खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया।
