Archive Notice: This article was originally published on 1 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिले के गुढ़ा गौड़जी में हुई भाजपा की चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में बनी कांग्रेस सरकार मात्र तीन माह में ही पूरी तरह से फेल हो गई है। सरकार ने ना तो किसानों का कर्ज माफ किया गया और ना ही युवाओं को 3500 सो रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया गया । राजे ने कहा कि चुनाव में 10 रोज में काम करने की बात करने वालों को जनता खोज रही हैं । लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार को जिले के विकास में गति देने के लिए सांसद बनाने की बात कहते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में देश की पूरी दुनिया में नई पहचान बनाई है । विकास को नई ऊंचाइयां दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने सभा की अध्यक्षता की। इसके अलावा पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका, मातूराम सैनी, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, संयोजक बनवारीलाल सैनी, प्रभारी राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल गुर्जर, दाताराम गुर्जर, रवि सैनी नवलगढ़ , महामंत्री राजेन्द्र भांभू, योगेन्द्र मिश्रा, कैलाश मेघवाल , डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह , योगेंद्र मिश्रा, सुदेश अहलावत, इंद्राज सैनी, विकास शर्मा, नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका, ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, सुनील लांबा , सुभाष मावंडिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...