Archive Notice: This article was originally published on 26 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, सीकर के संयुक्त निदेशक सत्यनारायण चौहान के निर्देशन में सीकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित ई-मित्रा केन्द्रों में से 533 ई-मित्रा केन्द्रों का माह मार्च 2022 से माह मई 2022 तक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मार्च 2022 में 69 कियोस्क का निरीक्षण किया जिसमंे 2 कियोस्क धारको पर शास्ति लगायी गई। अप्रेल 2022 में 93 कियोस्क धारकों का निरीक्षण किया जिसमें से 12 कियोस्क धारकों पर विभाग द्वारा शास्ति आरोपित की गई। मई 2022 में 371 कियोस्क धारको के निरीक्षण किया जिसमें 40 कियोस्क धारकों पर विभाग द्वारा शास्ति आरोपित की गई।

सत्यनारायण चौहान ने बताया की निरीक्षण राजधारा मोबाईल एप के माध्यम से किया गया। अभियानों के दौरान 25 मई तक जिले के 533 ई-मित्रा कियोस्कों का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 50 ई-मित्र कियोस्कों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने के कारण मौके पर ही राजधारा एप्लीकेशन का उपयोग करते के लिए 75000 रूपये शास्ति आरोपित की गई। 13 ई-मित्रा कियोस्कों पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लेते हुए पाये जाने पर नियमानुसार शास्ति आरोपितकर ई-मित्रा कियोस्कों को 7 दिवस के लिए अस्थाई रूप से बंद किया गया तथा 1 कियोस्क धारक को ब्लेक लिस्ट भी किया गया। इसके साथ ही सभी ई-मित्रा धारकों को ई-मित्रा केन्द्र पर कॉ-ब्रांडेड बैनर तथा रेट-लिस्ट चस्पा करने के लिए निर्देशित किया गया। विभाग की ओर से समस्त ई-मित्रा केन्द्रांे को नियमानुसार कार्य करने तथा आमजन से सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क से अधिक राषि वसूल नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। विभाग द्वारा ई-मित्रा कियोस्कों के निरीक्षण की प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...