Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जानकारी के लिए बता दे कि नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखकर इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की थी।
बिश्नोई के साथ नेशनल हाईवे के अधीक्षण अभियंता केशाराम पंवार, अधिशाषी अभियंता मुकेश दुबे और अन्य अधिकारियों ने चरकड़ा से देशनोक तक हाईवे का निरीक्षण किया।Nagaur-Bikaner National Highway 62
दुर्घटनाओं से मिलेगा निजात
जानकारी के अनुसार बता दे कि इस हाईवे पर कई हादसे होते है। वहीँ टीम ने ब्लैक स्पॉट्स की जांच की और मौजूदा हाईवे में पाई गई कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। बिश्नोई ने बताया कि एनएच 62 का 108 किलोमीटर का टू-लेन भाग 2022 में पूरा हुआ था। इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।
देशनोक, पलाना फ्लाईओवर और नोखा बाईपास की दोनों एंट्री पॉइंट्स में तकनीकी खामियां हैं। पिछले दो वर्षों में इन चार ब्लैक स्पॉट्स पर सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।
इन्हीं कारणों से फोरलेन की मांग की गई थी, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर-नागौर 108 किमी खण्ड की फोर लेन की डीपीआर बनेगी और इस खण्ड के बीच मे आने वाले सभी फ्लाईओवर सिक्स लेन बनेंगे!
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस डीपीआर ( DPR ) मे रासीसर मे बाईपास, नोखा गांव अपना घर आश्रम के पास शहर के एंट्री पॉइंट ( Entry Point )पर फ्लाईओवर, बाईपास पर रोड़ा- खारा- सैंगाल रोड पर फ्लाई ओवर, नोखा गांव- हिन्यादेसर रोड सहित सभी बीटी रोड पर फ्लाईओवर बनाना शामिल किया जाएगा।Nagaur-Bikaner National Highway 62
