Archive Notice: This article was originally published on 17 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खेतड़ी उपखण्ड के दलेलपुरा ग्रामवासियों ने गांव में सफाई अभियान के तहत शहीद करतारसिंह स्मारक, राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय व शमसान घाट के पास सफाई कार्य किया। इस कार्य में ग्राम दलेलपुरा सरपंच रामोतार झाझडिय़ा, जगदीश ताखर, एसवीएन स्कूल के संचालक रामोतार ताखर, समाज सेवी व प्रोफेसर इंजी. हरि सिंह भूपेश सहित ग्राम के बहुत से नौजवान एवं महिलायें उपस्थित थी। इस दौरान सभी ने संकल्प किया कि हम भौतिक गंदगी के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक गंदगियों को भी खत्म करने का संकल्प लेते हैं। इसके लिए आगे के संभावित कार्यक्रमों में रंग वाली होली के दिन गांव के अन्य कई जगहों में सफाई का विस्तृत कार्यक्रम होगा और 14 अप्रैल के दिन बाबा साहब डॉक्टर अम्बेडकर जन्म दिवस पर एक बड़ा हैल्थ केम्प होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...