Archive Notice: This article was originally published on 2 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर शहर में मौसम आज फिर बदल गया। जिलेभर में देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी से जहां आज सुबह से बाद छाए हुए हैं। वहीं सीकर शहर सहित दांतारामगढ़, नीमकाथाना, अजीतगढ़ लगभग जिलेभर में जगह जगह रुक रुककर बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है। इससे जाती सर्दी भी अचानक वापस लौट आई। बदले मौसम का असर आम जन की दिनचर्या पर भी देखने को मिल रहा है। लोग दिन में भी जहां गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। वहीं अलाव जलाकर सर्दी से बचने की जुगत में भी दिख रहे हैं। उधर बदले मौसम से किसानों में भी चिंता के बादल गहरा गए हैं। उन्हें ओलावृष्टि का डर सताने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिन मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। जिसमें बारिश और ओलों के साथ तेज हवाओं का दौर भी रह सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...