Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी] भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ का कस्बे के मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगरमंडल अध्यक्ष संजय गोयल व ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र खीचड़ का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक सुभाष पुनियां ने कहा कि आज देश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलता की उंचाईयों को छु रहा है इसलीय हमें देशहित को ध्यान में रखते हुए आने वाली 6 मई को भाजपा को वोट देकर हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ को भारी मतों से विजयी बनाना है। लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के आज विदेशों में देश का मान सम्मान बढ़ाया है आज का युवा नरेन्द्र मोदी का समर्थक है इसलिए सभी को लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति देकर देश को मजबुत बनाने ने अपना योागदान देना होगा । इस मौके पर पूर्व प्रधान नीता यादव, जिप सोमवीर लांबा, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, वाईस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी, सतीश गजराज, पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, बेरला सरपंच वीरसिंह खरडिया, भाजयूमों जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष हजारीलाल सैनी, पार्षद रूक्मानंद सैनी, छैलुराम भडिया, सुनिल पालीवाल सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
- बरसात के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित-
सूरजगढ़ में अचानक बदले मौसम के चलते बरसात के साथ बेर के आकार के ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। शुक्रवार देर रात अचानक मौसम ने पलटी खाई तेज हवा के साथ बिजली कडक़ने लगी व बरसात के साथ बेर के आकर के ओले गिरने से खेतों में खड़ी पकी फसल को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। कस्बे सहित क्षेत्र के श्यालु, रघुनाथपुरा, सेही, काकोडा व आसपास के गांवों में हल्की ओलावृष्टी हुई।
