Archive Notice: This article was originally published on 22 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खण्डेला, [आशीष टेलर ] जिला जुड़ो संघ की साधारण सभा की बैठक कडोडी स्टेडियम रामपुरा, खण्डेला में रविवार प्रातः 10.30 बजे नितेश जी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें सीकर जिला जुड़ो संघ की महासचिव सरिता सैनी द्वारा संघ की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा जिला जुडो संघ सीकर द्वारा मनोनीत चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद बावलिया द्वारा अगले चार वर्षों के लिए सर्व सम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमे अध्यक्ष नितेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनिल कटारिया,सुभाष चंद्र,भगवाना राम, महासचिव सरिता सैनी,कोषाध्यक्ष बलदेव सैनी,संयुक्त सचिव महेंद्र सैनी,राजेंद्र पारीक,कार्यकारिणी सदस्य रूपेंद्र कुमार,जगदीश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सैनी,जितेंद्र कुमार,संरक्षक राजेंद्र मीणा तथा चैयरमेन जगदीश सैनी को नियुक्त किया गया।इस दौरान जयदीप ग्रेवाल राजस्थान जुडो सेक्रेटरी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...