Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव 2022 के मध्येनजर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सरदारशहर एवं इस निर्वाचन क्षेत्र की सीमा के 3 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में मतदान समाप्ति पर पूरे होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि इस सम्बंध में आबकारी विभाग की से जारी आदेशानुसार 3 दिसंबर 2022 को सायं 5 बजे से 5 दिसंबर 2022 को मतदान समाप्ति यानि सायंकाल 5 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। इसी प्रकार मतगणना दिवस 8 दिसंबर 2022 को जिला मुख्यालय की नगर पालिका या नगर परिषद क्षेत्र में सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। पुनःमतदान की स्थिति में मतदान की घोषणा से मतदान की तिथि को पुनः मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्रों के क्षेत्र में सायं 5 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
