Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
श्रीमाधोपुर, [महेंद्र खडोलिया ] कस्बे में दूसरे दिन भी छाया रहा घना कोहरा। कोहरे के चलते गुरुवार को भी सर्दी का प्रकोप रहा। घने कोहरे व सर्द हवाओं से क्षेत्र के आसपास में पुनः अपना रंग दिखाया जिसके कारण सर्दी से लोगों को धूजणी छूटा दी। गत दिनों से चली ठंडी हवा एवं 2 दिनों पूर्व हुई मामूली बरसात के कारण सर्दी दिन पुनः आ जानें से लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्रों का सहारा लेकर सर्दी से बचते हुए देखे जा रहे है व जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। आसपास के इलाकों में प्रात: गहरी धुंध पडऩे से जनजीवन पर असर दिखाई दिया। सुबह गहरी धुंध आसमान में होने के कारण इसका यातायात पर भी असर दिखाई दिया तथा सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों को हैड लाइट जला कर सफर करना पड़ा। वहीं चालकों के अनुसार गहरी धुंध के कारण वाहनो की गति भी कम रही । सुबह के समय सर्दी एवं धुंध होने के कारण अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहनने हुए तथा अलाव तपते नजर आए।
