Archive Notice: This article was originally published on 16 अक्टूबर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर त्यौंहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के अवसर पर 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक सम्पन्न होंगे। इन त्यौंहारों के अवसर पर कानून- व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सीकर गरिमा लाटा को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सीकर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोद मिथलेश कुमार को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र धोद, उपखण्ड मजिस्ट्रेट फतेहपुर दयानन्द रूयल को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र फतेहपुर, तहसीलदार रामगढ-शेखावाटी जयसिंह मीणा को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रामगढ सेठान, उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीमकाथाना बृजेश कुमार को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नीमकाथाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ डॉ. कुलराज मीणा को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ, तहसीलदार नेछवा नारायण राम दैया को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नेछवा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमाधोपुर दिलीप सिंह को उपखण्ड क्षेत्र श्रीमाधोपुर, कार्यवाहक तहसीलदार खण्डेला सुमन देवी को संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र खण्डेला, नायब तहसीलदार दांतारामगढ प्रेमचन्द वर्मा को संपूर्ण थाना क्षेत्र लोसल, तहसीलदार दांतारामगढ विपुल चौधरी को उपखण्ड क्षेत्र दांतारामगढ़ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उप पंजीयक सीकर को आरक्षित मजिस्ट्रेट लगाया गया है। सभी नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए अपने-अपने नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संभव कदम उठाएंगे तथा प्रत्येक घटनाक्रम से जिला मजिस्ट्रेट को निरन्तर सूचित करते रहेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...