Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर जिले में 20 मई से प्रारम्भ हाेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि यह शिविर पंचायत समिति की भू.अ. निरीक्षक वृत स्तर पर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 20 मई को बुहाना पंचायत समिति की खांदवा, सिंघाना की सावंलोद में, झुंझुनू की अजाड़ी कलां में, मंडावा की टांई में, नवलगढ़ की नवलड़ी में, सूरजगढ़ की देवरोड़ में, खेतड़ी की सेफरागुवार में, उदयपुरवाटी की छापोेली में शिविर आयोजित होंगे।
