Archive Notice: This article was originally published on 18 अक्टूबर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर स्वायत शासन विभाग जयपुर के निर्देशों की पालना में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 6 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर सीकर जिले में नवगठित नगर निकायों के वार्डों का गठन, परीसीमांकन बनाने के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी को अधिकृत किया गया है।आदेशानुसार नवगठित नगरपालिका अजीतगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर को निर्धारित वार्डों की संख्या 25, नगरपालिका दांता के लिए उपखण्ड अधिकारी दांतारामगढ को निर्धारित वार्डों की संख्या 25 के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित समय 8 नवंबर 2022 तक नगर निकाय के वार्डों का गठन, परीसीमांकन कार्य किया जाकर निर्धारित प्रारूप क,ख,ग मय नक्शा 6 प्रतियों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...