Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू जिले के सादुलपुर उपखण्ड के शेखावाटी लाइव के पत्रकार कृष्ण फगेड़िया को आज शनिवार को 70 वें गणतंत्र दिवस पर उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा गणतंत्र समारोह में निष्पक्ष एवं निडर पत्रकारिता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। फगेड़िया की इस उपलब्धि पर शेखावाटी लाइव के सम्पादकीय सलाहकार सुरेंद्र शर्मा, संपादक नीरज सैनी ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वही सादुलपुर से विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य लोगो द्वारा भी बधाइयाँ मिलने का सिलसिला जारी है। जिनमे राजकुमार फगेड़िया, गुलशन, आर पी साहू, रामनिवास, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष बगड़िया, महेंद्र धोलिया एवं कृष्ण मेहड़ा प्रमुख है। गौरतलब है कि शेखावाटी लाइव, शेखावाटी का सिंगल लार्जेस्ट न्यूज़ पोर्टल एवं वेब न्यूज़ चैनल है। जो कि तेजी से क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
