Archive Notice: This article was originally published on 31 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा में आगामी 2 से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाले गोपालपुरा उत्सव की तैयारियों को लेकर राजकीय बैगराज राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच सविता राठी, प्रधानाचार्य इन्द्रचंद लाखन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। सरपंच सविता राठी ने बताया कि गोपालपुरा उत्सव में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैराथन संदेश पद यात्रा, मेंहदी, रंगोली, नृत्य, गायन, कबड्डी, फैंसी ड्रेस, बैडमिंटन, दौड़ प्रतियोगिता, हरितमा कार्यक्रम, पशु सुरक्षा, खेजड़ी पूजन, ग्राम चौपाल सहित अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेंगे, जिसके लिए बैठक में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...