Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर हवलदार रामस्वरूप परसवाल का ग्रामीणों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकालकर स्वागत सम्मान किया गया। अमानीपुरा के निवासी रामस्वरूप परसवाल जो कि भारतीय सेना में हवलदार के पद पर नियुक्त थे जिनका सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति हुई। जवान के अपने गृह क्षेत्र में लौटने पर ग्रामीणों द्वारा दांतारामगढ़ से अमानीपुरा गांव तक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली के दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं माला पहनाकर सैनिक का सम्मान किया गया। इस दौरान सरपंच प्रेम देवी परसवाल एवं सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल परसवाल ने दांतारामगढ़ के राजीव गांधी सर्किल पर हवलदार रामस्वरूप परसवाल को माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति गीतों से दांतारामगढ़ क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
