Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दाे दिन बाद भी पुलिस की काेई कार्यवाही नहीं
गुढागाैडजी, [ओमप्रकाश सोनी ] कस्बे में कुछ नामजद आराेपियाे द्वारा 15 जुलाई काे अल सुबह लुहार चाैक के पास स्थित एक साेने -चॉदी के दुकानदार की दुकान का ताला ताेडकर ज्वैलरी बनाने का सामान व फर्नीचर को सड़क पर फेंक देने के विरोध में रविवार को गुढागाैडजी व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के आवाहन पर गुढागाैडजी कस्बा पूर्णतया बंद रहेगा। पीडित दुकानदार राजेन्द्र प्रसाद साेनी ने बताया कि एसपी के आदेश के बावजूद भी गुढागाैडजी थानाधिकारी उल्टा पीडित दुकानदार काे धमकी दी जा रही है. जबकि आराेपी खुलेआम घूम रहे हैं। व्यापर मंडल अध्यक्ष गणेश गुप्ता. फुटवीयर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार खेदड. रवी सीगड कपडा मंडल अध्यक्ष घनश्याम सर्राफ. स्वर्ण कार समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी अजाडी कला . दलीप सिंह सहित सभी व्यापारिक संगठनों ने रविवार को अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान किया है. तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देकर विराेध किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि घटना के विरोध में पिछले दाे राेज से गुढागाेडजी स्वर्णकार समाज के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर रखे हैं। पीडित राजेन्द्र प्रसाद साेनी ने व्यापारियाें व ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
