Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुँझुनू, स्थानीय चंचल नाथ महाराज के टिले पर पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस मौक़े पर ओम नाथ महाराज ने चंचल नाथ महाराज, चिमन नाथ महाराज सहित सभी समाधियों पर विशेष प्राकृतिक फूलों का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की । तत्पश्चात विचार नाथ महाराज सहित चूरू, सीकर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ आदि अनेक स्थानों से आए हुए भक्त जनों ने ओम नाथ गुरु महाराज को पूजा सामग्री भेंट देकर चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया । आए हुए भक्त जनों ने ओम नाथ महाराज और विचार नाथ महाराज की पूजा अर्चना कर गुरु मंत्र की दीक्षा ली तथा महाराज श्री के प्रवचन के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर महमियां, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष एवं ज़िला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, पवन पुजारी, प्रदीप सहल, नारायणन किरोडीवाल,, राजकुमार बेरवाल चूरू, दीपक मोदी, विनोद पुरोहित, राकेश ब्यास,ललित जोशी, राममोहन माथुर सीकर सहित भक्तगण मौजूद रहे।
