Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
रतनगढ़ क्षेत्र में आज रंगों का त्योहार धुलण्डी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। आज अल सुबह से ही शहर के बाजारों व गलियों में रंग रसियो की टोलियां घूमने लगी तथा एक दूसरे को रंगो गुलाल लगाकर डीजे व चंग की थाप पर थिरकते नजर आ आए। वहीं पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने शिवाजी सेवा संस्थान बगीचों मे अपने साथियों के साथ चंग की थाप व फाल्गुनी गीतों के साथ होली मनाई। इस दौरान रििणवा ने चंग की थाप पर लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी। स्थानीय विधायक अभिनेश महर्षी ने भी अपने घर पर रहकर लोगों से रंग गुलाल लगाकर धुलण्डी पर्व मनाया। इस दौरान महर्षि के समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं विधायक महर्षि ने घर पर आए लोगों से एवं फोन पर लोगों को होली पर्व की रामा श्यामा की। वही स्थानीय श्याम मंदिर परिसर मे श्रृद्धालुओं ने भजनो की स्वर लहरियों के साथ झूमते हुए होली पर्व का लुप्त उठाया। इससे पूर्व गत रात्रि क्षेत्र में होलिका दहन किया गया। इसके बाद शहर में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों ने भाग लिया। शहर में विभिन्न स्थानों पर चंग व डीजे पर सांस्कृतिक व लोकगीतों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
