Archive Notice: This article was originally published on 5 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.


सिरसा जिले के राजस्थान सीमावर्ती इलाकों कि फसलों को भारी नुकशान पहुंचा है। बता दे कि जिले में फसलें अब पक्क कर तैयार है ऐसे किसान सुनील सहारण ने बताया कि उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई। नरमा, ग्वार और बाजरे कि फसलों में भारी नुकशान देखने को मिला है। वहीँ चोपटा क्षेत्र के आसपास इलाकों में धान कि फसलों को भी नुकशान पहुंचा है। बता दे कि अब भी मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बता दे कि प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिससे लगातार दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार हिसार , फतेहाबाद , सिरसा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम खराब रहने वाला है

7 अक्टूबर तक हरियाणा में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है जिससे इसके प्रभाव से अगले 72 घंटों यानी 7 अक्टूबर तक बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में, जबकि 7 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।

8 अक्टूबर से चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के ताज अपडेट के अनुसार बता दे कि 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलेंगी। जिसका सीधा असर ग्रामीण इलाकों तक देखने को मिलेगा। तीखी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट नजर आएगी साथ ही प्रदेश में ठंढ बढ़ेगी।

बता दे कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी युक्त हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। इसके चलते 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...