Archive Notice: This article was originally published on 8 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 9-11 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा, तापमान 31–34°C के बीच रहेगा। हालांकि दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चलेंगी।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला थम गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इससे गिरे हुए तापमान में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। जिसके कारण प्रदेश की आम जनता को फिर से भीषण गर्मी और उमस से दो-दो हाथ करने पड़ सकते हैं। प्रदेश के किसी भी हिस्से में 9 अक्टूबर से अगले 5 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 30 सालों के बाद ऐसा हुआ है कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी हुई है। 9 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2-3 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में आने वाले 2 दिनों तक शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसाक, गुजरात में अगले 2-3 दिनों में मॉनसून की वापसी पूरी होने की संभावना है। जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अब रातें ठंढी होने वाली है। वहीँ दिन के समय स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। आने वाले कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...