Archive Notice: This article was originally published on 14 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि समारोह में प्रभारी मंत्री ममता भूपेश द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट एवं सलामी, सामुहिक व्यायाम, महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन, शहीद सैनिकों के आश्रितों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण,सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्र गान एवं विसर्जन होगा।

इनको किया जाएगा सम्मानित:
स्वतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में सीडीएस बिपिन रावत के साथ शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव की पत्नी यश्विनी ढाका को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट जितेंद्र कुमार और हॉकी के खिलाड़ी चनाना निवासी शिवम धीवां और क्रिकेट खिलाड़ी मोदियों की जांव निवासी यश राणासरिया को सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारी अधिकारी वर्ग में उदयपुरवाटी एसडीएम राम सिंह राजावत, झुंझुनू तहसीलदार महेंद्र मूंड, बीडीके अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. हरीश कौशिक, फिजिशियन डॉ. कपिल सिहाग, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप पचार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास धूपिया, एडीईओ नीरज कुमार सिहाग, समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन ढाका, आबूसर राउमावि की प्रधानाचार्य बबीता आबूसरिया, बीआरकेजीबी के प्रबंधक संदीप कुमार, मंडावा विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह पूनिया, चिड़ावा एवीवीएनएल के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार, नगर परिषद झुंझुनू के सहायक अभियंता लोकेश दुलड़, आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ के सहायक आचार्य डॉ. नरेश कुमार, राउमावि कांट, अलसीसर की व्याख्याता अंजू सैनी, सांख्यिकी सहायक अधिकारी राजेश कुमार, डूंडलोद के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी गिरधारीलाल भास्कर, चिड़ावा बीसीएमओ बबीता, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शीशराम, उपखंड कार्यालय चिड़ावा के वाहन चालक सुरेश कुमार, खनिज विभाग के वरिष्ठ सहायक योगेश जांगिड़, रिजर्व पुलिस लाइन के कांस्टेबल शैतान राम मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सूचना सहायक महेश कुमार, ढीगाल पीएचसी की एएनएम प्रियंका कुमारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार पुनियां, अमृता बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति के व्यवस्थापक अजय नायक, मलसीसर पशु चिकित्सालय के पशुधन सहायक अनुज राठी, डाइट के कनिष्ठ सहायक अंकित कुमार, भोजासर के पटवारी राकेश कुमार, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परसरामपुरा के अध्यापक पवन कुमार, कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक तेजपाल, कनिष्ठ सहायक तने सिंह, योगेश कुमार और अनिल कुमार, बनगोठड़ी के कृषि पर्यवेक्षक जोगेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। वहीं समाज सेवा के लिए डॉ. पी.एल. काजला, भूपेंद्र पालीवाल, सरिता कुमारी, शाहिद पठान, सवाई सिंह और दीन मोहम्मद को सम्मानित किया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...