Archive Notice: This article was originally published on 13 अक्टूबर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, जिले की धोद पंचायत समिति में गुरूवार को जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें जिला कलेक्टर ने जनसुवाई की। जनसुनवाई में कुल 18 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान किए। जन सुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी धोद मिथलेश कुमार, विकास अधिकारी महावीरप्रसाद, तहसीलदार अविनाश एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...