Archive Notice: This article was originally published on 12 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर कृषि उपज मंडी में आज शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया की नामांकन सभा आयोजित हुई। नामांकन सभा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य वक्ताओं ने भाजपा पर जबरदस्त निशाना साधा व महरिया व कांग्रेस के समर्थन में वोट डालने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ तो क्या सारा कुछ पांच साल में ही हुआ है क्या? उन्होंने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, इसमें अब जनता फैसला करेंगी कि सत्ता किसके हाथ देनी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नफरत का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा जात पात, धर्म पर बांट कर चुनाव लड़ रही है, विकास व विजन की कोई सोच नहीं है। उनकी अपनी विचार धारा है हमारी अपनी विचार धारा है। जनता दोनों में अपने आप तय कर लेगी। अब जब देश में इनकी पोल खुल गई है तो घबराएं हुए है, मुदृों व वादों से भटक रहे हैं। गहलोत ने कहा कि सीकर जिले की सभी सीट कांग्रेस ने जीती है इसलिए आप लोगों पर दवाब भी है ज्यादा अच्छा करने का व सीकर से अपेक्षा भी है। सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश में ऐसे मुदृदों पर चुनाव हो रहे है जिन पर हमारा भविष्य टिका हुआ है। आज देश में हर सरकारी एजेंसी का दुरूप्रयोग रहा है। भाजपा के खिलाफ बोलने वाले को दबाने की कोशिश हो रही है। पायलट ने कहा कि इस तरह की राजनीति की इस देश में जगह नहीं है। पायलट ने कहा कि हमारे विरोधी भी मान रहे है, सीकर की सीट कांग्रेस जीत रही है। इसलिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। प्रभारी मंत्री डॉ रघु शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, खाद्य मंत्री रमेश मीणा सपोटरा, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, सांसद करण सिंह यादव, पूर्व स्पीकर व विधायक दीपेंद्र सिंह, विधायक राजेन्द्र पारीक, विधायक महादेव सिंह खंडेला, विधायक परसराम मोरदिया, विधायक सुरेश मोदी, विधायक वीरेंद्र सिंह, विधायक इंद्राज गुर्जर, विधायक साफिया जुबेर,विधायक डॉ जितेन्द्र गुर्जर, पूर्व विधायक नन्द किशोर महरिया, पूर्व विधायक घनश्याम तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष पीएस जाट, विधानसभा प्रत्याशी सुभाष मील, भगवान सहाय सैनी, पूर्व मंत्री रामेश्वर यादव, जर्नादन गहलोत, सभापति जीवन खान, रिटायर्ट आईएएस केएल मीणा, यदुपति ठाकुर, सलावता खां, मंजू सैनी, सेवादल जिलाध्यक्ष श्याम पूनियां, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुधीर ओला, सुनीता गिठाला, करण सिंह बोपिया, गोविन्द पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...