Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बुहाना [के के गाँधी ] जाति धर्म को छोडक़र देशहित में मतदान करें यह बात दुसरे दौर के चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को भाजपा के झुंझुनूं लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र खिचड़ के समर्थन में बुहाना के खांदवा गांव पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भुपेन्द्र यादव ने कही। उन्होनें कहा की भाजपा ने देश को नई उंचाईयों पर पहुंचाया है आज विश्व पटल पर भारत का नाम गर्व के साथ लिया जाता है। कार्यक्रम के शुरूआत में स्थानीय विधायक सुभाष पुनियां के नेतृत्व में लोकसभा प्रभारी व पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रधान नीता यादव, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, प्रधान अनिल ठोलिया, बुहाना उप प्रधान राजपाल तंवर, जिला उपाध्यक्ष सोमवीर लांबा, नगर अध्यक्ष संजय गोयल, भाजयूमों जिलाध्यक्ष सतीश गजराज सहित कार्यकर्ताओं ने यादव का 21 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामविलास शर्मा शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार ने कहा कि एक बार फिर से राजस्थान से कांग्रेस की विदाई करके देशहित में अपना योगदान दें। इस मौके पर किसान नेता रामवतार धोलिया, बेरला सरपंच वीरसिंह खरडिया, मोहनलाल गुप्ता, छैलुराम भडिय़ा, रतनसिंह तंवर, अनिल शर्मा, रोहिताश्व गोठवाल सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रसिद्ध गायक कलाकार नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।
-कार्यक्रम के दौरान लोजपा के स्थानीय नेता सुभाष खांदवा, उदयपुरवाटी से कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन कुलहरी व विधानसभा चुनाव लडऩे वाले युवा कविन्द्र बडग़ुजर ने भाजपा ग्रहण की। मुख्य अतिथि भुपेन्द्र यादव, हरियाणा के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने तीनों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
