Archive Notice: This article was originally published on 28 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

स्थानीय केशव आदर्श विद्या मन्दिर विद्यालय स्थित सभागार में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को भारतीय जनता पार्टी जिला झुंझुनूं द्वारा भावभीनी श्रद्धाँजलि दी गई । जानकारी देते हुए कमल कान्त शर्मा ने बताया कि श्रद्धाँजलि सभा में भजन गायक आत्माराम जांगिड ने राम धुन की प्रस्तुती दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके जीवन के संस्मरणों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि संगठन के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। वे एक सच्चे संगठन कर्ता थे जिन्होंने अपनी राजनैतिक कर्म भूमि झुंझुनूं को बनाया। उन जैसी सादगी और सरलता का उदाहरण राजनैतिक क्षेत्र में मिलना बेहद मुश्किल है। श्रद्धाँजलि सभा में भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, चंचल नाथ टीला पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज, कमरूद्दीन शाह दरगाह के गद्दीनशीन एजाज़ नबी, विभाग संघचालक डॉ. दयाशंकर बावलिया , पूर्व ज़िलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. मूल सिंह शेखावत, महामंत्री अमर सिंह तँवर, योगेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा , उमाशंकर महमियां , उपाध्यक्ष राकेश पाटन, अरूणा सिहाग,राजेश बाबल, नवल खंडेलिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोकसिंह बडागांव , विनोद सिंघानियां, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री शीशराम राजौरिया, कमल अग्रवाल, रतन सिंह तंवर , राजकुमार मोरवाल , मंडल अध्यक्ष गणेश तिवाडी, ज़ाकिर झुंझुनूं वाला, सद्दीक सैय्यद, ज़ाकिर चौहान, विजय सैनी पार्षद, प्रमोद खंडेलिया, सुभाष सैनी मावंडिया, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, पार्षद मंजू चौहान, सुधा पंवार, राकेश सहल, किशनलाल छक्कड सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने श्रद्धाँजलि अर्पित की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...