Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आज हर्ष उल्लास के साथ 70 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के समारोह में तकनीकी शिक्षा संस्कृत प्रभार मंत्री सुभाष गर्ग ने स्टेडियम में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया। ध्वजारोहण के बाद सुभाष गर्ग ने सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया उसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राज्यपाल के भाषण का उद्घोषन किया। वही इस बार जिले में स्वतंत्रता सेनानियों का भी स्टेडियम में पहली बार सम्मान किया गया और सरकारी विभागों में और पत्रकारिता क्षेत्र में और निजी संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी जिला कलेक्टर व गर्ग ने सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वही स्कूल के छोटे छोटे नन्हे नन्हे बच्चों ने शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया इस अवसर पर सुंदर झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।
