Archive Notice: This article was originally published on 28 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं के मान नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विनायक दामोदर वीर सावरकर की जयंती कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार देश की क्रांति के दैदिप्यवान सूर्य वीर सावरकर को अपमानित करने और आजादी के आंदोलन में उनकी क्रांतिकारी भूमिका को नकारने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में पढाई जा रही उनकी जीवनी से छेङछाङ कर रही है। कांग्रेस इतिहास के पाठ्यक्रम मे सच्चाई को तोङ मरोङ कर पेश कर बच्चों को झूठ का पाठ पढा रहे हैं। मावंडिया ने 12 मई को शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में वीर क्रांतिकारियों की जीवनी और आजादी के आन्दोलन से जुङे उनके प्रसंगों को कम कर केवल कांग्रेस परिवार विशेष में परिवार विशेष से जुङे लोगों की जीवनी को बढा चढाकर पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस को डर रहता है कि क्रांतिकारियों को अधिक महत्व देने से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आजाएगा। सावरकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला, जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, संजय मोरवाल, मंजु चौहान, सुधा पंवार, उमाशंकर महमिया ने भी अपने विचार रखते हुए वीर सावरकर के जीवन का अनुसरण कर देश के प्रति समर्पित रहने की बात कही। इस मौके पर सावित्री सैनी, सुभाष मावंडिया, विपुल छक्कङ, पार्षद विजय सैनी, प्रमोद खंडेलिया, जाकिर चौहान, अजय तिवाङी, बुद्धराम सैनी, राजेन्द्र ठठेरा, अमर बाकोलिया, कपिल, अरूण शर्मा, मूलचन्द झाझङिया, कै रामदेव, सद्दीक सैय्यद आदि ने पुष्प अर्पित कर सावरकर को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ही राजसमंद के लोकप्रिय पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के आकस्मिक निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए मौन धारण किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...